क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय मठलोहियार भवन विहीन है जहां छात्र-छात्राओं की संख्या अत्यधिक होने से कक्षाएं संचालित करने, शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई होती है; यदि हां तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्षा का निर्माण कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?