क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत हरसिद्धि प्रखंड के बैरियाडीह पंचायत में अंबिका सिंह के घर भाया धनपत सिंह के घर होते हुए मसान माई स्थान तक सड़क पर जानलेवा गड्ढा होने के कारण ग्रामीण जनता को परेशानी होती है; यदि हां, तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों ?