क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत तुरकौलिया प्रखंड स्थित सपही वृत्तियां महादलित बस्ती में अवस्थित सपही वृत्तियां मुशहरी टोला वार्ड नंबर 3 में कक्ष की संख्या 3 है जबकि छात्रा छात्राओं की संख्या 250 के करीब है जिससे कक्षा संचालित करने में काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो , क्या सरकार उक्त विद्यालय में पर्याप्त वर्ग कक्ष के साथ किचन शेड का निर्माण कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों?