क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य में मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशिक्षण प्राप्त किए है तथा प्रशिक्षण प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक छठी सामाजिकआर्थिक जनगणना' फसल सर्वे विद्यालयों सर्वे एवं जन्म-प्रमाण पत्र से संबंधित महत्पूर्ण कार्य सफलतापूर्वक किया है, सांख्यिकी स्वयं सेवक 13 वर्षों से मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक के पैनल में पुनः बहाल कर समायोजन की मांग कर रहे है यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक को समायोजित करने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?