क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसनगंज प्रखंड एवं कटिहार प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई हेतु कटिहार नगर में अवस्थित डिग्री महाविद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता है जिससे छात्र-छात्राओं का अधिकांश समय आवागमन में ही व्यतीत हो जाता है विशेषकर वर्षा काल एवं ठंड के मौसम में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त दोनों प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?