Back to Legislative Questions Repository
Q.No 534Starred Question Listed

टावर स्थापित करना

श्री सुरेंद्र प्रसाद (01) (वाल्मीकि नगर) ऊर्जा विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलांतर्गत ठकराहा, पिपरासी, मधुबनी एवं भितहां प्रखंडों में हाल ही में आई तेज आंधी और पानी के कारण बिजली आपूर्ति के 6 टावर टूट गए हैं, जिसके कारण उक्त क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है;2.क्या यह बात सही है कि इस भीषण गर्मी के मौसम में बिजली पूरी तरह ठप रहने के कारण चारों प्रखंडों की आम जनता और ग्रामीणों को अत्यंत दयनीय एवं कष्टप्रद स्थिति का सामना करना पड़ रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त चारों प्रखंडों में टूटे हुए बिजली टावरों को अविलंब दुरुस्त कराने अथवा नए टावर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री सुरेंद्र प्रसाद (01) (वाल्मीकि नगर)
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
SURENDRA PRASAD (01)
SURENDRA PRASAD (01)
Party
Indian National Congress
Constituency
Valmiki Nagar - West Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Gandhinagar Bagaha-1 District- West Champaran