क्या मंंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत प्रखंड के रा0 कृ0 रामानन्दन +2 विद्यालय, मोहनपुर में खेल मंत्री द्वारा घोषणा किया गया था कि वहाॅ स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा ताकि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी विकास हो सके;2.क्या यह बात सही है कि स्टेडियम निर्माण के लिए अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है जबकि स्टेडियम निर्माण हेतु उक्त विद्यालय का मैदान सभी अर्हता पूरी करता है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त विद्यालय के मैदान में स्टेडियम के निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है; हाॅ तो कब तक, नहीं तो क्यों?