क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय प्रखंड के एसएच 55 के कुण्ड ढाला से खम्हारा दुर्गा मंदिर तक जाने वाली सड़क जिसकी दूरी लगभग 2.20 किमी है एवं मोहनपुर में स्थित पुस्तकालय चौक से लेकर नित्यानंद सिंह के डेरा होते हुए रामप्रवेश सिंह के घर से मोहनपुर ठाकुरबाड़ी तक की सडक जिसकी दूरी लगभग 1.5 कि०मी० है अत्यंत जर्जर स्थिति में है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़कों का निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?