क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत काराकाट विधान सभा के प्रखण्ड-बिक्रमगंज, पंचायत-जोन्ही, ग्राम-नाजीरगंज के समीप पूर्व से निर्मित शैफन पूरी तरह ध्वस्त हो गया है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम के पास डूमराँव नहर के बेड में नाला डालकर अतिरिक्त पानी को काव नदी में बहाया जाता है परन्तु पानी काव नदी में न जाकर ग्राम-नाजरीगंज की ओर बह जाता है, जिससे करीब सात-आठ गाँवों के फसलों को भारी नुकसान होता है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त वर्णित गाँव के समीप शैफन का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यो?