क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अन्तर्गत ग्रामीण कार्य प्रमंडल दलसिंहसराय के अधीन विक्रमपुर चौक से रामजानकी मेडिकल काॅलेज जाने वाली सड़क लगभग 2 कि0मी0 तथा कृष्णा चौक से मुहम्मदपुर जाने वाली सड़क लगभग 1.5 कि0मी0 जर्जर रहने के कारण क्षेत्र की जनता को आवागमन में कठिनाई होती है जिससे जनता में असंतोष है, यदि हाँ, तो सरकार जनहित में उक्त सड़कों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यो ?