क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखण्ड के NH.31 के बथौली से सहुरी तक की सड़क जिसकी दूरी लगभग 8 कि0 मी0 है एवं बेगूसराय प्रखण्ड के SH-55 के मधुरी ढाला से वन्द्वार गांव तक जाने वाली सड़क, जिसकी दूरी लगभग 4.80 कि0मी0 है, अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर पुनर्निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?