क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही हैं कि शिवहर जिलान्तर्गत बेलवाघाट से मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर तक पुरानी बागमती नदी का उड़ाही कार्य चल रहा हैं; 2) क्या यह बात सही है कि उक्त कार्य में अनियमितता बरती जा रही हैं एवं नदी की मिट्टी स्थानीय लोगो को बेचा जा रहा हैं; 3) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त कार्य की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों