क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत हरसेर, बाड़ाभारती, रघई एवं चांदपरना पंचायत होकर बुढ़ीगंडक नदी बहती है जिसमें प्रत्येक वर्ष कटाव से हो रहा है, यदि हां तो सरकार उक्त पंचायतों में हो रहे कटाव को कबतक रोकने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?