क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत मीनापुर प्रखंड के मुकसुदपुर गांव के वार्ड नं0 -06 में दलितों के मुहल्ले में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं रहने से मुहल्ले में जल जमाव हो जाता है यदि हां तो सरकार उक्त मुहल्ले से जल निकासी की व्यवस्था कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?