क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि, अररिया जिला के अररिया प्रखंड अंतर्गत अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से लंबी एवं छोटी दूरी के लिये 20 से अधिक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, जिसके कारण अररिया कोर्ट स्टेशन रेलवे गुमटी से चन्द्रदेई जाने वाली पथ में रेलवे क्रासिंग के कारण यातायात अवरूद्ध रहता है, फलस्वरूप लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हां, तो सरकार उक्त पथ में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?