क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया प्रखण्ड अन्तर्गत कुसियारगांव पंचायत में वार्ड नं0-14 लोदीपुर गांव में योगी मंडल के घर से मरकहवां मुशहरी होते हुए बतंग घाट मिर्जापुर तक सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थान पर सड़क निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?