क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत सुगौली विधान सभा क्षेत्र के सुगौली प्रखण्ड में प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय सुगौली से सटे पथ निर्माण विभाग की परती भूमि है, जिसमें पेड़ पौधे भी है, इसमें अतिक्रमण होना शुरू हो गया है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त वर्णित सरकारी/ विभागीय भूमि का चहारदीवारी निर्माण कार्य कराकर उसमें विभागीय निरीक्षण भवन बनाने की विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?