क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय में निर्मित BFSC गोदाम के बदले जिला मुख्यालय से अनाज दिये जाने पर बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है एवं आम जनों को अनाज वितरण में विलंब का सामना करना पड़ता है; 2.क्या यह बात सही है कि कोरोना काल के पहले प्राणपुर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को प्राणपुर मुख्यालय के गोदाम से ही अनाज वितरित किया जाता था; 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार प्राणपुर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के गोदाम से अनाज वितरण करने का विचार रखती है; हॉं, तो कब तक, नहीं तो क्यों?