क्या मंत्री , जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत बिथान प्रखण्ड के करेह नदी में तेलनी स्लूईस गेट से मरथुआ पंचायत के सोन गहवा बाहा तक नहर का उड़ाही नहीं होने के कारण किसानो के खेत में नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त नहर का उड़ाई कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?