Back to Legislative Questions Repository
Q.No 641Starred Question Listed

विद्युत आपूर्ति करना

श्री राजेश कुमार (222) (कुटुम्बा ) ऊर्जा 29 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- (1) क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत दानापुर विधानसभा क्षेत्र के खगौल नगर परिषद के वार्ड संख्या-26 में चाय मैनेजर की गली से भंडारी बाबू के घर तक बिजली के खम्भे में पुराने एवं जर्जर तारों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है; (2) क्या यह बात सही है कि वार्ड संख्या 26 के ही अन्य जगहों पर केबल तारों के द्वारा विद्युत आपूर्ती की जा रही है; (3) क्या यह बात सही है कि स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार विभागीय अभियंताओं को ध्यानाकृष्ट कराने के बाद भी पुराने जर्जर तारों को केबल तारों में नही बदला गया है; (4) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकरात्मक है तो सरकार कब तक उक्त गली में पुराने एवं जर्जर तारों को हटाकर केबल तारों के द्वारा विद्युत आपूर्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
29 नवम्बर, 2024
Member
श्री राजेश कुमार (222) (कुटुम्बा )
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा
MLA Profile
Rajesh Kumar (222)
Rajesh Kumar (222)
Party
Indian National Congress
Constituency
Kutumba - Aurangabad (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
28 Jan 1967