क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत कोदवार एवं जानमहम्मदपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का अपना भवन नहीं है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र का अपना भवन बनाने की स्वीकृति हुई है, जिसका निर्माण अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?