क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत फुलवारीशरीफ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चाहरदीवारी और गेट के अभाव में घुमंतू जानवर हाॅस्पिटल के अन्दर घुस जाते हैं, जिससे परिसर के अन्दर असुरक्षा की स्थिति बन गई है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त स्वा० केंद्र की चाहरदीवारी और गेट बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?