क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत डॉक्टर ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम आवासीय विज्ञान विद्यालय की स्थापना अल्पसंख्यक बहुल प्रखंडों में किया जाना है;2. क्या यह बात सही है कि पूर्णियॉ जिला अंतर्गत बैसा प्रखंड में अल्पसंख्यकों की अधिक आबादी होने के बावजूद भी सरकार द्वारा डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम आवासीय विद्यालय अब तक स्थापित नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार द्वारा उक्त प्रखंड में डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम आवासीय विज्ञान विद्यालय नहीं खोले जाने का क्या औचित्य है;