क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सारण जिलांतर्गत NH-331 श्यामचक छपरा-बनियापुर मार्ग पर नवनिर्मित ROB (रेलवे ओवरब्रिज) के कारण आसपास के लगभग 10,000 की आबादी (जैसे- करिंगा, औली, चित्रगुप्त नगर, द्वारिका कॉलोनी, प्रणव नगर आदि) के लिए आवागमन का संकट उत्पन्न हो गया है;क्या यह बात सही है कि वैकल्पिक मार्ग के अभाव में जगलाल चौधरी कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों को आपातकालीन स्थिति में मुख्य सड़क तक पहुँचने में भारी कठिनाई हो रही है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त स्थल पर वैकल्पिक मार्ग (एलिवेटेड मार्ग) का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?