क्या मंत्री,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में मुख्यमंत्री परित्यक्ता व तलाकशुदा सहायता योजना के तहत तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को एकमुश्त 25000/-(पच्चीस हज़ार) रूपये की सहायता देने का प्रावधान है;2. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिला अन्तर्गत प्रखण्ड अमौर एवं बैसा में उपर्युक्त योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक भी तलाकशुदा मुस्लिम महिला को इसका लाभ नहीं मिला है;3. यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो पूर्णिया जिले के अमौर एवं बैसा प्रखंडो की तलाकुशदा मुस्लिम महिलाओं को अबतक उक्त योजना का लाभ नहीं मिलने का क्या औचित्य है?