क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-क्या यह बात सही है कि पत्रांक- 11287 दिनांक - 20.12.1995 के द्वारा यह आदेश निकाला गया कि 01.01.1990 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले दफादार, चौकीदार के आश्रितों की बहाली की जाएगी| सरकार का यह आदेश 11.11.2004 तक लागू रहा। पुनः हाईकोर्ट के निर्णय के आलोक में आश्रितों की बहाली की प्रक्रिया बन्द कर दिया गया, फिर बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली- 2014 बनाकर के दिनांक 05.03.2014 से स्वेच्छित सेवानिवृति के तहत चौकीदार, दफादार के आश्रितों की बहाली का प्रावधान किया गया, जो पुनः दिनांक- 25.02.2023 को समाप्त कर दिया गया है; यदि हाँ तो सरकार वर्ष 2004 से 2014 तक चौकीदार, दफादार का जो आश्रित बहाली प्रक्रिया से वंचित रह गये, उन्हें कब तक बहाली कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?