क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही वैशाली जिलान्तर्गत जन्दाहा प्रखण्ड के नारीखूर्द पंचायत के श्रीराम चौक से ब्राह्मण टोला होते हुए जशपरहा चौक तक जाने वाली सड़क दशकों पुरानी एवं जर्जर है, जिसके कारण आमजनता का इस सड़क से आवगमन बंद हो गया है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?