Back to Legislative Questions Repository
Q.No 166Starred Question Listed

शिक्षकों के स्नातक वेतनमान निर्धारण एवं पदस्थापन के संबंध में

श्री समीर कुमार महासेठ (36) (मधुबनी) शिक्षा 04 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :1. क्या यह बात सही है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी के आदेश ज्ञापांक- 4628 एवं 4630 दिनांक- 30.11.2023 के आलोक में कुल 21 शिक्षकों ने दिनांक- 30.11.2023 को योगदान किया है किन्तु स्नातक वेतनमान में वेतन निर्धारण हेतु उपर्युक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका सहित सभी वांछित कागजात जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के कार्यालय में जमा करा दिये जाने के बावजूद आज तक न तो सभी शिक्षकों का पदस्थापन प्रधानाध्यापक के पद पर किया गया है और न ही वेतनमान का निर्धारण किया गया है; यदि हाँ  तो क्या सरकार उक्त सभी शिक्षकों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्नातक वेतनमान निर्धारित करने एवं प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर उन्हें पदस्थापित करने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
04 मार्च, 2025
Member
श्री समीर कुमार महासेठ (36) (मधुबनी)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Samir Kumar Mahaseth (36)
Samir Kumar Mahaseth (36)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Madhubani - Madhubani (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
08 Jan 1958