क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनिहारी प्रखण्ड अन्तर्गत दिलारपुर पंचायत में कृष्णनगर केवाला घाट में अवैध मिट्टी काटे जाने के कारण सरकार द्वारा बाघमारा, गाँधी टोला को कटाव से बचाने के लिए किये गये कटाव निरोधी कार्य एवं दिलारपुर, बौलिया एवं बाघमारा पंचायत के कई गाँवों के गंगानदी के कटाव से कटने की संभावना है, यदि हाँ तो क्या सरकार इस अवैध मिट्टी खनन को रोकने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?