क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के प्रखंड मोहिउद्दीन नगर में युवाओं के लिए एक भी खेल स्टेडियम नहीं होने के कारण युवाओं में खेल-कूद की प्रतिभा के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है; यदि हाँ, तो क्या सरकार आर०बी०एस० महाविद्यालय में स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?