Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2434Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री जितेन्द्र कुमार राय (117) (मढ़ौरा ) जल संसाधन विभाग 25 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिले के सारण नहर प्रखंड अन्तर्गत सुल्तानपुर वितरणी नहर का जीर्णधार एवं लाइनिंग कार्य ढलाई वर्ष-2016-2020 में किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड में अवस्थित उक्त वितरणी नहर के पुर्णनिर्माण में राशि लगभग 33 करोड़ खर्च किये जाने के बाद भी वितरणी नहर के अंतिम छोर तक सिचाई सुविधा का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है, जिसके कारण हजारों एकड़ भूमि में लगी फसले सिचाई से वंचित रह जाती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार दोषियों के उपर कारवाई करने के साथ ही अंतिम छोर तक पानी पहुँचाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
25 फरवरी 2026
Member
श्री जितेन्द्र कुमार राय (117) (मढ़ौरा )
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन विभाग
MLA Profile
JITENDRA KUMAR RAI (117)
JITENDRA KUMAR RAI (117)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Madhaura-Saran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
01 Mar 1978
Address
Village-Pojhi Buzurg, Post-Bhuwalpur, PS-Madhaura, District-Saran, Bihar,