क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट वर्तमान में बेकार/अक्रिय अवस्था में पड़ा हुआ है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में फिजिशियन, ऑर्थेपेडिक, पीडियाट्रिक एवं रेडियोलॉजिस्ट जैसे आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की गंभीर कमी है, जिससे मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है,3. यदि उपर्युक्त खंडोे के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र चालू कराने तथा आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?