क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्य यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया प्रखण्ड अंतर्गत जिलेबी चौक से झमटा जाने वाली पथ काफी जीर्ण-शीर्ण हो गया है एवं सड़क में बटुरबाड़ी, वार्ड नं0-01, 02 के सीमा पर कलभर्ट क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित सड़क एवं पुलिया निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?