क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मोतिहारी प्रखण्ड के टिकुलिया उ0 म0 वि0 महादलित बस्ती झिरकदीया एवं सिरसा, आदि स्थान पर बाढ़ के कारण पुल ध्वस्त होने से आवागमन बाधित है, यदि हाँ, तो सरकार मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत उक्त स्थानों पर कबतक पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?