क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिले के एन.एच.-31 से बहदरपुर चौक तक एवं एन.एच.-31 से शाहपुर गांव की सड़क जर्जर हो गयी है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त सड़कों की मरम्मती कराने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों ?