क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के वजीरगंज प्रखंड के ग्राम टोठी महादलित टोला तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है, जिसके कारण वजीरगंज यमुनापुर रोड से टोठी महादलित टोला तक की जनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क कबतक बनाने विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?