क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि वार्ड सदस्यों के अधिकार में कटौती के कारण वार्ड का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि मुखिया द्वारा मनमानी ढंग से रूपया खर्च करने के कारण किसी वार्ड में पुरे पंचायत की राशि खर्च कर दी जाती है तो किसी वार्ड में एक रूपया नहीं । जिस कारण अन्य वार्ड का विकास नहीं हो पा रहा हैं, जिससे आमजनों को परेशानी हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वार्ड के समुचित विकास के लिए अनुमानित फण्ड रिलीज करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?