क्या मंत्राी, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बायसी के अधीन प्रखंड अमौर के सिमलबारी घाट पर पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है इस घाट पर पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को 5 से 6 किमी0 की दूरी को 30 से 35 किमी0 दूरी में तय करनी पडती है जिससे आमजनता को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ , तो सरकार कबतक उक्त धार पर पुल निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?