Back to Legislative Questions Repository
Q.No 282Starred Question Listed

नदियों से गाद  निकालना

श्री नारायण प्रसाद (06) (नौतन) जल संसाधन 05 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय  दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 16.5.24 के अंक में प्रकाशित “25 जिले, 24 नदियां 592 किमी तक गाद”  शीर्षक के आलोक  में क्या मंत्री , जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि राज्य के 25 जिलों से होकर प्रवाहित हो रही 24 नदियां के 3166 किमी की दूरी में 592 किमी में गाद भरने के कारण पश्चिम चंपारण का चन्द्रावत,कोहडा, सिकराहना, बूढ़ी गंडक, बेगूसराय की बैती, मुजफ्फरपुर की बलान तथा सीतामढी व दरभंगा की बूढ़ी गंडक नदी का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है जिस कारण इन क्षेत्रो में प्रतिवर्ष बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, यदि हाँ, तो  सरकार कबतक राज्य के  पश्चिम चंपारण के बुढ़ी गंडक, चन्द्रावत, कोहडा, सिकराहना सहित अन्य नदियों से गाद को निकालने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
05 मार्च, 2025
Member
श्री नारायण प्रसाद (06) (नौतन)
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन
MLA Profile
NARAYAN PRASAD (06)
NARAYAN PRASAD (06)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Nautan - West Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 Feb 1958
Address
Village- Bishunpura, PO- Bishunpura, Thana- Jagdishpur, District- West Champaran, Bihar