क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत मैरवा प्रखण्ड उत्तर प्रदेश बिहार को जोड़ने वाली स्याही नदी पुल से सकरा-नौकाटोला होते हुए पश्चिमी रेलवे दाला तक सड़क काफी जर्जर स्थिति में है, जगह-जगह गड्ढा बन गया है जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित पथ का निर्माण कब तक कराने की विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?