क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है क नालंदा जिला के इस्लामपुर प्रखण्ड के ग्राम चुल्हन विगहा गॉव के समीप वर्ष 2023-24 से छिलका का निर्माण कृषि कार्य से खेतों तक पानी पहुॅचाने के लिए पैमार नदी में बनाया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त छिलका का निर्माण कार्य पिछले छः माह से बन्द पड़ा हुआ है तथा संवेदक एवं अभियंता भी निर्माण स्थल पर नहीं जा रहे हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त छिलका के निर्माण करने वाले संवेदक एवं अभियन्ताओं पर कार्रवाई के साथ निर्माण कार्य पुरा कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?