क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है पूर्वी चम्पारण जिला के आदापुर प्रखंडान्तर्गत धोड़ासहन केनाल से चिलझपटी, माधी, बरवा, कचोरवा आदि ग्राम होते हुए विशुनपुरवा मुख्य मार्ग तक सड़क पक्कीकरण नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थान पर सड़क निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?