क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रख्ंड अंतर्गत पंचायत-टभका के वार्ड संख्या-04 स्थित महादलित टोला से मुख्य सड़क तक सम्पर्क पथ नहीं होने से लोगों को पगडंडी से आना-जाना पड़ता है जिससे आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है यदि हाँ, तो सरकार उक्त महादलित टोला से मुख्य सड़क तक सम्पर्क पथ का कबतक निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?