क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर पूर्वी पंचायत के हस्तीटोला जगन्नाथ मंदिर से नवल टोला नूनू राय के घर के सामने चौराहा तक एवं खरीका पंचायत के खरीका बाजार से हरिहरनाथ पहलेजा पीडब्ल्यूडी पथ पारकर बड़का बगीचा तक सड़क जर्जर एवं कच्ची रहने के कारण आम जनता को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है तथा बरसात के दिनों में राहगीरों को पैदल चलना भी दूभर हो जाता है, यदि हां तो सरकार उक्त सडकों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?