क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया प्रखंड अंतर्गत बौची पंचायत के जिलेबी चौक से चरारनी जाने वाली पथ में पुल एवं कुर्साकांटा पीडब्ल्यूडी सड़क से मदनपुर जाने वाली सड़क में बोची मरना टोला में मरिया धार पर पुल नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन के लिए एकमात्र सहारा नाव ही है, यदि हाँ, तो सरकार वर्णित पुल निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?