क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत मोतिहारी प्रखण्ड के शिकरहन बूढ़ी गंढक के कटाव से मधुबनी घाट गोसई टोला, वरदाहर बंगाली टोला, हराज यादव टोला, थरघटवा सहनी टोला रामगढ़वा कठहॉं आदि गाँव नदी में कटते जा रहे है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त गाँवों के बसावटो के बचाव हेतु कबतक तटबन्धों के सुदृढिकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?