क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह सही है कि जहां पंचायत सरकार भवन वर्षों पूर्व बनकर तैयार हो चुका है, वहां पंचायत सचिव सहित अन्य सरकारी कर्मचारी लगातार अनुपस्थित रहते है, जिसके कारण आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कबतक पंचायत सरकार भवन में सभी कर्मचारियों की प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करना चाहती है ?