क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पूर्णियॉ जिला अन्तर्गत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बायसी के अधीन बैसा प्रखण्ड में मुख्यमंत्री सड़क ‘हरना से फुलेसरी’ जानेवाली सड़क के फुलेसरी धर पर पुल का निर्माण नहीं होने से हर वर्ष बाढ में सड़क टूट जाती है जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त धार पर पुल का निर्माण कब तक करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?