Back to Legislative Questions Repository
Q.No 212Starred Question Listed

जाँच एवं करवाई करना

श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली) ग्रामीण विकास 05 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय  दैनिक समाचार पत्र में दिनांक  27.11.2024 को प्रकशित “64 करोड़ की हरियाली जमीन पर नहीं अफसरों की जेब में ” शीर्षक को ध्यान मे रखते हुये क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिले में वित्तीय वर्ष 21-22 में चार लाख 60 हजार, वर्ष 22-23 में 5 लाख 52 हजार एवं 23-24 में  5 लाख 6 हजार कुल 15 लाख 18 हजार मनरेगा योजना से पौधा रोपण किया गया था2. क्या यह बात सही है कि मनरेगा योजना से एक पौधे के लगाने से लेकर सुरक्षा तक में 415 रूपये से लेकर 435 रूपये तक खर्च किये जाते है इस हिसाब से तीन साल में  पौधे लगाने में 64 करोड़ रूपये खर्च किये गये, परंतु एक भी पौधा जीवित नहीं है3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस योजना से लगाये गये पौधों  में करोड़ों रूपये की अनियमितता की जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्रवाई  करने का विचार रखती है,  नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
05 मार्च, 2025
Member
श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली)
Department
ग्रामीण विकास
Ministry
ग्रामीण विकास
MLA Profile
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Khajauli-Madhubani (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1960
Address
Village PO Thana-Basopatti, Madhubani-847225