क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग , यह बतलाने का कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि पटना मुख्य सोन नहर के शमशेर नगर (दाउदनगर) से निकलने वाला रजवाहा अमरा व सैदपुर में 180 क्यूसेक पानी क्षमता के विरुद्ध महज 140 क्यूसेक पानी छोड़ने पर ही शमशेर नगर से 2 किलोमीटर तक नहर का एक किनारा टूट जाता है, जिसके कारण सैदपुर अमरा रजवाहा में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता है, यदि हाँ, तो सरकार सैदपुर/ अमरा रजवाहा के कमजोर किनारा यानी दो किलोमीटर तक को कबतक पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों